अग्निवीर जवान का किया गया स्वागत

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Jun 2026 8:35 PM

विज्ञापन

संजीत हंटरगंज प्रखंड के पांडेयपुरा गांव के रहने वाले हैं

विज्ञापन

चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सोमवार की सुबह योद्धा डिफेंस एकेडमी द्वारा अग्निवीर जवान संजीत कुमार का स्वागत किया गया. संजीत हंटरगंज प्रखंड के पांडेयपुरा गांव के रहने वाले हैं. हाल ही में अग्निवीर के रूप में चयनित हुए हैं. एकेडमी के प्रशिक्षक व अन्य लोगों ने उन्हें माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर एकेडमी के ट्रेनर राज कुमार, अभिषेक सिंह समेत कई उपस्थित थे.

छापामारी में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

पत्थलगड्डा. प्रखंड व पुलिस प्रशासन ने बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ सोमवार को छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान अनगड़ा गांव से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, वहीं चालक फरार हो गया. जब्त ट्रैक्टर सिंघानी गांव निवासी तिलेश्वर दांगी का बताया जा रहा है. सीओ उदल राम ने कहा कि जब्त ट्रैक्टर की जानकारी परिवहन विभाग को दी गयी है. अभियान में सीओ, थाना प्रभारी राकेश कुमार व अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola