ePaper

धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : डीसी

Updated at : 03 Jun 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई : डीसी

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा (बकरीद पर्व) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा (बकरीद पर्व) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से एसपी सुमित कुमार अग्रवाल, जिप अध्यक्ष ममता कुमारी के अलावा कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व शांति समिति सदस्य उपस्थित थे. इस दौरान बकरीद शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने पर चर्चा हुई. उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया. साथ ही विधि व्यवस्था को लेकर सुझाव दिया. बैठक में लिये गये निर्णय का अनुपालन करने की बात कही. उपायुक्त ने हर वर्ष की तरह इस बार भी बकरीद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की बात कही. हर वर्ग को जिम्मेदार नागरिक की तरह सतर्क रहने की आवश्यकता है. अफवाहों से सतर्क रहने को कहा. कहा कि धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. किसी प्रकार के अफवाह व सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट दिखाई देता है, तो इसकी सूचना प्रशासन को दे. एसपी ने कहा कि अफवाहों पर अंकुश लगाने को लेकर सोशल मीडिया समेत अन्य सभी माध्यमों की लगातार मॉनेटरिंग की जा रही है. अफवाह फैला कर जो समाज में समरस्ता बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, चतरा एसडीओ जहुर आलम, एसी अरविंद कुमार, डीटीओ इंदर कुमार के अलावा सभी एसडीपीओ, सीओ, बीडीओ, थाना प्रभारी समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola