घर ध्वस्त कर एसबेस्टस शीट चोरी करने का आरोप
Author Deepesh kumar
Updated:
विज्ञापन

थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है
विज्ञापन
चतरा. सदर प्रखंड के असढ़िया गांव निवासी दुलेश्वर साव ने कई लोगों पर उनके एसबेस्टस वाले मकान को ध्वस्त करने तथा एसबेस्टस की चादरें चोरी करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में दुलेश्वर साव ने कहा है कि गोडरा निवासी प्रेम यादव, दिनेश्वर यादव, मनु यादव, एकबाल मियां, शहनाज खातून समेत अन्य लोग पांच जून की रात उनके घर पहुंचे. आरोप है कि उक्त लोगों ने उनके एसबेस्टस मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा मकान में लगे एसबेस्टस सीट को निकालकर अपने साथ ले गये. पीड़ित ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










