यात्री बस की चपेट में आने से युवक घायल, रेफर

थाना क्षेत्र के जबड़ा चौक के पास साहू सफारी नामक बस की चपेट में आने से सलगी गांव निवासी राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया.
सिमरिया. थाना क्षेत्र के जबड़ा चौक के पास साहू सफारी नामक बस की चपेट में आने से सलगी गांव निवासी राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार राजू जबड़ा चौक के समीप खड़ा था. इस दौरान सलगी रोड की तरफ से आ रही बस (जेएच01डीडब्ल्यू-8591) ने उसे चपेट में ले लिया. हादसे में राजू का दायां पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया. परिजनों ने पीछा कर बस को पकड़ कर वशिष्ठनगर जोरी थाने के हवाले कर दिया. जबकि चालक भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. परिजनों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वे राजू का बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे हैं.
मारपीट में युवक घायल, रेफर
इटखोरी. मारपीट की घटना में असढीया गांव निवासी फुजैल अहमद घायल हो गया. उसके सिर में चोट लगी है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक को हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना अबुआ आवास योजना के जियो टैग को लेकर हुई है. इस संबंध में दो लोगों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करायी गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




