रन फॉर झारखंड में 70 साल के बुजुर्ग रहे अव्वल
Published by : ANUJ SINGH Updated At : 11 Nov 2025 8:06 PM
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया.
सिमरिया. झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व एसडीओ सन्नी राज व बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने किया. प्रमुख रोहन साव, थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह, जिप सदस्य देवनंदन साहू, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने सुभाष चौक से दौड़ शुरू की, जो कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवाले झामुमो नेता 70 वर्षीय गिरधारी यादव को शील्ड मेडल देकर पुरस्कृत किया गया. द्वितीय पिंकी कुमारी, रूबी कुमारी व तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले महेंद्र कुमार को शील्ड व मैडल देकर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा बानासाड़ी सहित सभी पंचायतों में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. मौके पर रमन साहू, भूपेंद्र ठाकुर, अलोक सिंह, अमित कुमार साहू, जवाहर यादव, करम साहू, शंकर कुमार, सुमेंदर कुमार, शिवशंकर यादव समेत कई लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










