महिला से 46 हजार की छिनतई

Updated:
विज्ञापन
महिला से 46 हजार की छिनतई

सदर अस्पताल के समीप दिनदहाड़े एक महिला से छिनतई का मामला प्रकाश में आया था. महिला से छीने गये बैग में 46 हजार नकद, मोबाईल, पासबुक व अन्य समान थे.

विज्ञापन

चतरा. सदर अस्पताल के समीप दिनदहाड़े एक महिला से छिनतई का मामला प्रकाश में आया था. महिला से छीने गये बैग में 46 हजार नकद, मोबाईल, पासबुक व अन्य समान थे. जानकारी के अनुसार पाराडीह पंचायत की लाकुआ गांव की सखवाही टोला निवासी पतरसिया तिर्की को प्रधानमंत्री आवास मिला है. इसे लेकर बैंक ऑफ इंडिया की बाजारटांड़ शाखा से पैसे की निकासी कर घर लौट रही थी. इस दौरान उक्त बाइक सवार दो उचक्के उससे बैग छीन कर फरार हो गये. इस दौरान उचक्कों ने महिला को बाइक से काफी दूर तक घसीटा, जिससे वह घायल हो गयी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सदर अस्पताल में घायल महिला का इलाज कराया. महिला के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से छिनतई करने वाले बदमाशों की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. अपराध पर अंकुश नहीं लगा तो करेंगे आंदोलन : भाकपा माले के जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि शहर में आपराधिक घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इस वजह से लोग डरे हुए हैं. पुलिस प्रशासन ने अपराध पर अविलंब अंकुश नहीं लगाया, तो आंदोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola