मैट्रिक में 22597 व इंटर की परीक्षा में 15933 छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 13 Nov 2025 8:17 PM

विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में डीसी कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

चतरा. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में डीसी कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर बैठक हुई. इसमें जिले में आयोजित होनेवाली परीक्षाओं के लिए 48 माध्यमिक व 28 इंटरमीडिएट केंद्रों का निर्धारण किया गया. मैट्रिक में 22597 व इंटर में 15933 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. उपायुक्त ने परीक्षा संचालन निष्पक्ष ढंग से करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी परीक्षा केंद्रो पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा की व्यवस्था व परीक्षा के दौरान शांति की व्यवस्था बनाने पर विशेष बल दिया. उन्होंने सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया. मौके पर विधायक जनार्दन पासवान, डीइओ दिनेश कुमार मिश्र समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola