16 लाख में बने पंचायत भवन की मरम्मत पर 22 लाख होगा खर्च

Updated:
विज्ञापन
16 लाख में बने पंचायत भवन की मरम्मत पर 22 लाख होगा खर्च

16 लाख रुपये की लागत से बने करमा पंचायत सचिवालय की मरम्मत 22 लाख रुपये की लागत से करायी जा रही है. उक्त भवन का निर्माण वर्ष 2007 में इटखोरी प्रखंड अंतर्गत सम विकास विभाग द्वारा कराया गया था.

विज्ञापन

मयूरहंड. 16 लाख रुपये की लागत से बने करमा पंचायत सचिवालय की मरम्मत 22 लाख रुपये की लागत से करायी जा रही है. उक्त भवन का निर्माण वर्ष 2007 में इटखोरी प्रखंड अंतर्गत सम विकास विभाग द्वारा कराया गया था. भवन बनने की लागत से अधिक राशि से मरम्मत कार्य हो रहा है. पंचायत भवन की पहले भी दो बार मरम्मत हो चुकी है. 22 लाख रुपये की लागत से विशेष प्रमंडल द्वारा तीसरी बार मरम्मत करायी जा रही है. पहली बार वर्ष 2016-17 में जिला परिषद से छह लाख की लागत से महेश सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा मरम्मत करायी गयी थी. दूसरी बार मरम्मत वर्ष 2023 में तत्कालीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के कार्यक्रम ग्रामीण संवाद कार्यक्रम (छह जून) से पहले करायी गयी थी. यह कार्य पंचायत मद से मुखिया रामनाथ यादव द्वारा कराया गया था. तीसरी बार भवन का मरम्मत कार्य चल रहा है. एक माह से कार्य चल रहा है, जिसमें पुरानी वायरिंग, शौचालय को कबाड़ कर नये तरीके से सचिवालय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, शौचालय, दो हजार लीटर क्षमता वाला पानी टंकी, पलंबर, सचिवालय के बाहर 1600 वर्ग फीट में पेवर ब्लॉक का कार्य होना है, जबकि सचिवालय भवन के बाहर पेवर ब्लॉक का कार्य पहले से किया हुआ है. मरम्मत कार्य के संवेदक महेश सिंह कंस्ट्रक्शन हैं. जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, मुखिया रामनाथ यादव, नंदकिशोर यादव, संतोष यादव मरम्मत का कार्य करा रहें हैं.

क्या कहते हैं बीडीओ

बीडीओ सह सीओ मनीष कुमार ने कहा कि पुराने पंचायत सचिवालय भवन मरम्मत कार्य की जानकारी मुझे नहीं है. वहां के पंचायत सचिव से जानकारी लूंगा. उसके बाद जांच करूंगा. जांच के दौरान मरम्मत से संबंधित मामला गड़बड़ पाया गया, तो कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola