1728 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

Updated at : 07 Mar 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
1728 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

पुलिस ने डाहा मोड़ के पास से 1728 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार है.

विज्ञापन

हंटरगंज. पुलिस ने डाहा मोड़ के पास से 1728 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार है. इसमें बिहार के गया जिला मकपा थाना क्षेत्र के टेकारी गांव निवासी मिथिलेश कुमार व जोरी वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के कटैया गांव निवासी जीतु भारती उर्फ जीत मिस्त्री शामिल है. शराब को जोरी थाना क्षेत्र से बिहार ले जाया जा रहा था. यह जानकारी पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा ने शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि तरवागड़ा की ओर से बिहार की तरफ एक ट्रैक्टर ट्रॉली में भारी मात्रा में शराब छुपा कर ले जा रहा है. सूचना के आलोक में छापामारी टीम का गठन किया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए डाहा मोड़ के पास ईंट लदी ट्रैक्टर को राेका गया. तलाशी के दौरान ईंट के नीचे छुपा कर रखी गयी शराब को जब्त किया गया. साथ ही दोनों लोगों को पकड़ा गया. जब्त शराब में रॉयल स्टैग कंपनी की 37 पेटी में 375 एमएल की 888 बोतल, इंपेरियल ब्लू कंपनी की 28 पेटी में 375 एमएल की 672 बोतल व रॉयल चैलेंजर कंपनी की सात पेटी में 375 एमएल की 168 बोतल शराब शामिल है. छापामारी टीम में पुलिस निरीक्षक के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक नितेश कुमार प्रसाद, पुरुषोत्तम अग्निहोत्री व कई जिला बल के जवान व चौकीदार शामिल थे.

होली को लेकर शराब तस्कर सक्रिय

होली को लेकर शराब तस्कर सक्रिय है. तस्करों द्वारा शराब को बिहार ले जाया जा रहा है. अंग्रेजी के साथ देशी शराब की भी तस्करी की जा रही है. अलग-अलग वाहनों में छुपा कर शराब ले जायी जा रही है. बता दें कि बिहार में शराब बंदी है. इस वहज से झारखंड के विभिन्न जिले के लोग हंटरगंज के रास्ते शराब को बिहार ले जाकर मोटी कमाई कर रहे हैं. झारखंड-बिहार सीमा स्थित जबड़ा, पंडरी, नावाडीह पनारी, लेंजवा, कोसमाही सहित अन्य गांवों में बड़ी-बड़ी भट्ठियों में देशी शराब तैयार की जाती है. बिहार के लोग यहां आकर शराब पीते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola