झारखंड में पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार!

रांची : झारखंड में पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नक्सलियों चतरा-पलामू सीमा पर स्थित तालगांव से गिरफ्तार किया गया. ये सभी नक्सली तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से जुड़े हैं. गिरफ्तार नक्सलियों में एक टीपीसी का सबजोनल कमांडर है. बताया जाता है कि नक्सलियों का […]
रांची : झारखंड में पांच लाख के इनामी सब जोनल कमांडर समेत चार नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नक्सलियों चतरा-पलामू सीमा पर स्थित तालगांव से गिरफ्तार किया गया. ये सभी नक्सली तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) से जुड़े हैं. गिरफ्तार नक्सलियों में एक टीपीसी का सबजोनल कमांडर है. बताया जाता है कि नक्सलियों का एक दस्ता इस गांव में एक जमीन विवाद का मामला निबटाने के लिए पहुंचा था.
चतरा जिला के पुलिस कप्तान अखिलेश वी वारियर को इसकी सूचना पहले ही मिल गयी. सूचना के आधार पर श्री वारियर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी (ऑपरेशन) निगम प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम बनायी और नक्सलियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाने को कहा.
इसे भी पढ़ें : Ranchi : बेड़ो में आधी रात को घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या
एसपी के निर्देश पर एसपी (ऑपरेशन) निगम प्रसाद ने अपनी टीम के साथ मिलकर नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया. उनकी योजना सफल रही. पुलिस ने चार लोगों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




