वर पक्ष को धमकाने के मामले में चार गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2019 1:56 AM

विज्ञापन

टंडवा : नीम चौक के कुछ युवकों ने लातेहार चंदवा निवासी वर पक्ष के अनिल गुप्ता को धमकी देते हुए टंडवा में शादी करने से मना किया, जिससे टंडवा नीम चौक निवासी एक युवती की शादी टल गयी. इस मामले में भुक्तभोगी युवती ने थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें उसने भगती सोनार […]

विज्ञापन

टंडवा : नीम चौक के कुछ युवकों ने लातेहार चंदवा निवासी वर पक्ष के अनिल गुप्ता को धमकी देते हुए टंडवा में शादी करने से मना किया, जिससे टंडवा नीम चौक निवासी एक युवती की शादी टल गयी. इस मामले में भुक्तभोगी युवती ने थाना में रविवार को प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसमें उसने भगती सोनार ,सुमन सोनार, अनीश सोनार व कुमरांग निवासी शुभम कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया.

युवती द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 26 जून को लातेहार जिले के चंदवा में होनी थी. इससे पूर्व 21 जून को चारों युवकों ने वर पक्ष को शादी करने से रोकने को लेकर धमकी दी. फिलहाल शादी रुकने से युवती के पिता के मान सम्मान को ठेस लगने का अलावे आर्थिक क्षति हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola