ePaper

बिजली नहीं, तो वोट नहीं देने का संकल्प

Updated at : 16 Apr 2019 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली नहीं, तो वोट  नहीं देने का संकल्प

कुंदा : प्रखंड के कई गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची है. गांव में पोल व बिजली तार लगाकर छोड़ दिया गया है, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली नहीं, तो वोट नहीं देने का संकल्प लिया है. सोमवार को कुंदा पंचायत के जगन्नाथपुर ,तारादोहर, लेवाड़, सरजामातु, बण्ठा समेत कई गांव के लोगों ने वोट […]

विज्ञापन

कुंदा : प्रखंड के कई गांव में आज तक बिजली नहीं पहुंची है. गांव में पोल व बिजली तार लगाकर छोड़ दिया गया है, जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली नहीं, तो वोट नहीं देने का संकल्प लिया है.

सोमवार को कुंदा पंचायत के जगन्नाथपुर ,तारादोहर, लेवाड़, सरजामातु, बण्ठा समेत कई गांव के लोगों ने वोट बहिष्कार का नारा लगाते हुए क्षेत्र का भ्रमण किया. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली संवेदक व विभाग की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं. गांव में किसी भी दल के प्रत्याशी को घुसने नहीं देंगे और न ही वोट डालेंगे. चुनाव में नेता गांव का विकास करने का वादा करते हैं और चुनाव जीतने के बाद भूल जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola