लकबग्घा के हमले से एक बच्चा सहित तीन जख्मी

Edited by DEEPESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुंबी गांव के कोदवारी हरिजन टोला में दो दिनों से लकड़बग्घा का आतंक

विज्ञापन

: दुंबी गांव के कोदवारी हरिजन टोला में दो दिनों से लकड़बग्घा का आतंक पत्थलगड्डा. थाना क्षेत्र के दुंबी गांव के कोदवारी हरिजन टोला में लगातार दो दिनों से एक लकड़बग्घा उत्पात मचा रहा है. एक बच्चा सहित तीन लोगों पर हमला कर जख्मी कर चुका है. कोदवारी हरिजन टोला नदी किनारे जंगल क्षेत्र से काफी नजदीक है. लकड़बग्घा गुरुवार की शाम को गांव में घुस कर घर के पास बैठे युवक विकास भुईयां पर हमला किया. उसने शोर मचाया, तो परिवार के लोग दौड़कर आये, जिसके बाद लकड़बग्घा भाग निकला. लकड़बग्घा के हमले में युवक की पीठ पर जख्म हो गया है. शुक्रवार की शाम को फिर लकड़बग्घा गांव में घुस आया और महेश भुईयां व उसके 10 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार को जख्मी कर दिया. महेश के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े व लकड़बग्घे को खदेड़ा. दो दिनों से हो रहे लकड़बग्घे के हमले से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. शाम होते ही लोग अपने-अपने घरों में चले जा रहे हैं. गांव के युवा टोली बनाकर दहशत के बीच पहरा दे रहे हैं. गांव के लोगों ने बताया कि लकड़बग्घा लोगों पर हमला करने के बाद पास के जंगल में चला जाता है. शाम होते ही गांव में आकर लोगों पर हमला करता है. ग्रामीणों ने विभागीय पदाधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगायी है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola