धान अधिप्राप्ति केंद्र में नहीं हो रही है धान की खरीदारी

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 07 Mar 2026 9:20 PM

विज्ञापन

गोदाम में नहीं का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है

विज्ञापन

: गोदाम में नहीं का हवाला देकर लौटा दिया जा रहा है हंटरगंज. प्रखंड कार्यालय स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान की खरीदारी नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं. हर रोज धान लेकर केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन धान की खरीदारी नहीं होने से मायूस होकर लौट जा रहे है. धान की नियमित खरीदारी नहीं होने से किसानों में नाराजगी है. किसानों को धान खराब होने की चिंता सता रही है. उक्त केंद्र में आठ पंचायत के किसान धान बेचते हैं, जिसमें नावाडीह, गोसाईडीह, कोबना, उरैली, तिलहेत, डुमरी, तरवागड़ा, खुंटीकेवालखुर्द पंचायत शामिल हैं. पिंडरा कला गांव के संजीत कुमार सिंह, विनोद सिंह, त्रिलोकी सिंह, लोकेश सिंह ने बताया कि दो-तीन माह से धान बेचने के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन अब तक धान की खरीदारी नहीं की गयी है. गोदाम में जगह नहीं होने की बात कर किसानों को लौटा दिया जा रहा है. मोबाइल नंबर लिया गया है, लेकिन आज तक धान बेचने के लिए कॉल नहीं किया गया. समय पर धान नहीं बिकने से त्योहार भी फीका पड़ रहा है. उक्त क्षेत्र किसान बहुल है. खेती कर रही जीविकोपार्जन करते हैं, लेकिन समय पर धान की खरीदारी नहीं होने से सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. किसानों ने उपायुक्त से अविलंब धान की खरीदारी कराने की मांग की है. पैक्स अध्यक्ष ने कहा पैक्स अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि जिला से जितना आरओ की स्वीकृति मिल रही है, उतना ही धान खरीद पा रहे हैं. गोदाम काफी छोटा है, जिसके कारण धान रखने में दिक्कत होती है. केंद्र तक बड़े वाहन भी नहीं पहुंच पाते हैं. नया गोदाम की मांग को लेकर विधायक व जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मांग की है, सिर्फ आश्वासन मिला है.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola