सिमरिया : उग्रवादियों ने कोयला लदे वाहनों पर फायरिंग की

सिमरिया : थाना क्षेत्र के कसारी मोड़ में शनिवार देर रात टीएसपीसी के उग्रवादियों ने कोयला लदे वाहनों पर फायरिंग की. साथ ही पुलिस जुल्म के खिलाफ नारेबाजी की. 20 से 25 की संख्या में उग्रवादी आधी रात को कसारी मोड़ पर आये. इसके बाद बगरा-बालूमाथ पथ (एनएच 99) पर लकड़ी रख कर रोड जाम […]
सिमरिया : थाना क्षेत्र के कसारी मोड़ में शनिवार देर रात टीएसपीसी के उग्रवादियों ने कोयला लदे वाहनों पर फायरिंग की. साथ ही पुलिस जुल्म के खिलाफ नारेबाजी की. 20 से 25 की संख्या में उग्रवादी आधी रात को कसारी मोड़ पर आये. इसके बाद बगरा-बालूमाथ पथ (एनएच 99) पर लकड़ी रख कर रोड जाम कर. इससे वाहनों की लंबी कतार लग गयी.
उग्रवादियों ने चालकों को गाड़ी से उतार कर चाबी व मोबाइल छीन लिया. इसके बाद अंधाधुंध फायरिंग की. दो वाहन के टायर व दो वाहन की बॉडी में गोली चलायी. इसके बाद उग्रवादी जंगल की ओर चले गये. थाना प्रभारी शंभुशरण दास ने बताया कि घटनास्थल से नौ खोखा व पर्चा बरामद किया गया. उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से उग्रवादियों में हड़कंप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










