युवकों को दिया ड्राइविंग का प्रशिक्षण

सिमरिया : शीला ओपी में तैनात सीआरपीएफ के 22वीं वाहिनी द्वारा शिविर लगा कर युवकों को वाहन चालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 15 दिन तक चलनेवाला यह प्रशिक्षण सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कमांडेंट विष्णु गौतम व द्वितीय कमान अधिकारी अजीत कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर प्रारंभ […]
सिमरिया : शीला ओपी में तैनात सीआरपीएफ के 22वीं वाहिनी द्वारा शिविर लगा कर युवकों को वाहन चालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. 15 दिन तक चलनेवाला यह प्रशिक्षण सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है. प्रशिक्षण कमांडेंट विष्णु गौतम व द्वितीय कमान अधिकारी अजीत कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर प्रारंभ हुआ.
कंपनी कमांडर परमजीत कुमार की अध्यक्षता में वाहन चालन कोर्स का उद्घाटन किया गया. इसके बाद ओपी के अंतर्गत आने वाले हुरनाली, पीरी, इचाक व चोप्पे के 20 बेरोजगार युवकों को कॉपी व पेन दिया गया. कमांडर ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवकों को रोजगार से जुड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. क्षेत्र के युवक-युवतियों को रोजगार से जुड़ कर आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. इस अवसर पर ओपी प्रभारी रंजीत मंडल, शमशेर सिंह, अशोक कुमार, यशपाल सहित जन प्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




