नववर्ष पर मां भद्रकाली मंदिर में उमड़ी भीड़
Updated at : 02 Jan 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

इटखोरी : नववर्ष पर मां भद्रकाली मंदिर समेत सभी पिकनिक स्पॉटों पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ रही. सबसे अधिक भीड़ मां भद्रकाली मंदिर में रही. माता के दरबार में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन कर नये साल की मंगल कामना की. बिहार व […]
विज्ञापन
इटखोरी : नववर्ष पर मां भद्रकाली मंदिर समेत सभी पिकनिक स्पॉटों पर पिकनिक मनाने वालों की भीड़ रही. सबसे अधिक भीड़ मां भद्रकाली मंदिर में रही. माता के दरबार में सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही. श्रद्धालुओं ने माता का दर्शन कर नये साल की मंगल कामना की.
बिहार व झारखंड के कई क्षेत्रों से लोग पूजा करने पहुंचे थे. भीड़ को देख श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया. बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो, बिहार के बेलागंज के विधायक सुरेंद्र यादव, आइआरबी के आइजी सुधीर झा समेत कई लोगों के मां की पूजा की.
मां भद्रकाली मंदिर के अलावा बक्सा डैम, हदहदवा, मोहाने नदी तट पर भी पिकनिक मनाने वालों की भीड़ लगी रही. भद्रकाली मंदिर प्रबंधन समिति के सचिव सह सीओ अनूप कच्छप, बीडीओ उत्तम प्रसाद, इंस्पेक्टर मार्कंडेय बानरा, थाना प्रभारी अशोक राम, प्रबंधन समिति सदस्य रतन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, सुधीर राय, अर्जुन ठाकुर, सीताराम सिंह समेत विधि-व्यवस्था संभाले थे.
सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी: भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था थी. इंस्पेक्टर मार्कंडेय बानरा, थाना प्रभारी अशोक राम समेत अन्य पुलिस अधिकारी व जवान तैनात थे.
विधायक ने नियमों का पालन किया: बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज यादव ने प्रबंधन समिति के नियमों का पालन करते हुए अपने वाहन को पार्किंग स्थल से पहले बालाजी होटल के पास खड़ा कर दिया. उसके बाद पैदल चल कर मंदिर पहुंचे. उनके साथ पीसीसी डेलिगेट पवन शर्मा, जगदीश यादव आदि मौजूद थे.
मयूरहंड. प्रखंड में नववर्ष को लेकर पिकनिक स्थल अंजनवा डैम व करकरा नदी पर सैलानियों की भीड़ लगी रही. सैलानियों ने सुबह से ही पिकनिक स्थल पर पहुंचने लगे थे.
लोगों ने उक्त स्थलों पर काफी उल्लास के साथ विभिन्न तरह के भोजन का लुत्फ उठाये. कई सैलानी देर शाम तक डीजे की धुन पर पिकनिक स्थल पर नाचते रहें. लोगों ने एक-दूसरे को गले मिल कर नये साल की बधाई दी. थाना प्रभारी मो शाकिर ने पिकनिक स्थलों पर निगरानी करते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




