एकजुटता.जिला पत्रकार परिषद ने की बैठक, पत्रकारों पर हो रहे हमले का किया विरोध
Updated at : 19 Nov 2018 2:13 AM (IST)
विज्ञापन

चतरा : जिला पत्रकार परिषद की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित होटल पूजा में परिषद के अध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिलेभर के पत्रकारों ने भाग लिया. मौके पर पत्रकार के समक्ष चुनौती व समाधान पर अपना-अपना विचार किया गया. साथ ही आये दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटना की […]
विज्ञापन
चतरा : जिला पत्रकार परिषद की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित होटल पूजा में परिषद के अध्यक्ष नौशाद आलम की अध्यक्षता में हुई. इसमें जिलेभर के पत्रकारों ने भाग लिया. मौके पर पत्रकार के समक्ष चुनौती व समाधान पर अपना-अपना विचार किया गया. साथ ही आये दिन पत्रकारों के साथ हो रही घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की गयी.
वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के समक्ष कई चुनौतियां हैं. उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र ही नहीं जिला मुख्यालय में भी पत्रकारिता करना चुनौती है. पत्रकारों को नक्सली व अपराधी निशाना बनाते आ रहे हैं. सच्ची खबर प्रकाशित करने पर मौत का घाट उतारा जा रहा है. साथ ही तरह-तरह की धमकी दी जाती है. सभी ने निष्पक्ष व वैसे खबर प्रकाशित करने का निर्णय लिया जिससे समाज को लाभ मिले. संगठन की मजबूती व विस्तार करने पर भी चर्चा की गयी. परिषद की नियमित बैठक कर पत्रकारों की समस्या का समाधान करने का निर्णय लिया गया.
पत्थलगड्डा के पत्रकार चंदन तिवारी की हत्या की कड़ी निंदा की गयी. हत्या के मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं. पुलिस से अविलंब मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की हैं. पत्रकारों ने चंदन तिवारी के परिजन को आर्थिक सहयोग करने की भी बात कहीं. बैठक को पत्रकार शंभु साहू, ठाकुर धीरेंद्र प्रसाद, मामून रसीद, जुलकर नैन, दीनबंधु, अशोक तुलस्यान, डॉ फहीम, संतोष कुमार आदि ने संबोधित किया. संचालन विनय सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन रवि कुमार ने किया .इस अवसर पर गंगा प्रसाद, अभिमन्यु सिंह, वरुण सिंह, सुशांत पाठक, शंकर सिंह, जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, रुदेश नायक, अनुज पांडेय, अभिमन्यु कुमार, सरफराज आलम, संतोष सिंह, सीताराम यादव, धर्मेंद्र कुमार, बिहारी कुमार, जफर परवेज, अमित, अलख, अमन राणा, शिवकुमार सिंह समेत काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




