पांच वर्ष में भी नहीं बना पंचायत सचिवालय भवन

सिमरिया : बानासाड़ी पंचायत सचिवालय का निर्माण पांच वर्ष में भी नहीं हो पाया़ सचिवालय का निर्माण जिला परिषद के बीआरजीएफ मद से 21 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है़ सचिवालय में शौचालय, लाइट, वायरिंग व पेयजल का कार्य अब तक अधूरा है़ सचिवालय के नहीं बनने से मुखिया कार्यो का निष्पादन […]
सिमरिया : बानासाड़ी पंचायत सचिवालय का निर्माण पांच वर्ष में भी नहीं हो पाया़ सचिवालय का निर्माण जिला परिषद के बीआरजीएफ मद से 21 लाख रुपये की लागत से किया जा रहा है़ सचिवालय में शौचालय, लाइट, वायरिंग व पेयजल का कार्य अब तक अधूरा है़
सचिवालय के नहीं बनने से मुखिया कार्यो का निष्पादन पुराने व जजर्र भवन में कर रहे हैं़ भवन नहीं बनने से आमसभा व ग्रामसभा पेड़ के नीचे करनी पड़ती है. इस कारण काफी परेशानी होती है. मुखिया व वार्ड सदस्य ने बताया कि सचिवालय का निर्माण नहीं होने से काफी दिक्कत होती है. बरसात के दिनों में जजर्र भवन की छत से पानी टपकता रहता है़ ऐसे में दस्तावेज का रख-रखाव ठीक से नहीं हो पाता है़ ग्रामीण राजेश कुमार, बूटन यादव के अलावा कई लोगों ने डीसी से सचिवाल का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




