24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने गिद्धौर गांव के बीच टोला के वीरेंद्र दांगी के घर में छापा मारा.

विज्ञापन

गिद्धौर. पुलिस ने गिद्धौर गांव के बीच टोला के वीरेंद्र दांगी के घर में छापा मारा. वहां से 24 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ वीरेंद्र दांगी (पिता स्व महादेव दांगी) को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी थाना प्रभारी शिवा यादव ने रविवार को दी है. बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को वीरेंद्र दांगी के घर में ब्राउन शुगर छिपा कर रखे जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन कर किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में छापा मारा. इस दौरान प्लास्टिक में ब्राउन शुगर मिला. साथ ही वीरेंद्र को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा थाना प्रभारी, अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola