हनुमान मंदिर के पीछे चापानल खराब

Updated:
विज्ञापन
हनुमान मंदिर के पीछे चापानल खराब

चापानल खराब रहने से लोगों को जहां तहां से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है.

विज्ञापन

सिमरिया. सुभाष चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे चापानल एक माह से खराब पड़ा हुआ. जिससे गर्मी में लोगो के समक्ष पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. चापानल खराब रहने से लोगों को जहां तहां से पानी लाकर प्यास बुझानी पड़ रही है. इस चापानल से मंदिर समिति के लोग, श्रद्धालु व स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ यात्री प्यास बुझाते थे. लेकिन खराब रहने से सभी को परेशानी हो रही है. मंदिर समिति व स्थानीय दुकानदार पीएचइडी से इसे बनवाने की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन अबतक बनाया नहीं गया है. लोगों ने खराब पड़े इस चापानल को बनाने की मांग की है.

50 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण

गिद्धौर. प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर गिद्धौर के 50 किसानों के बीच मूंग बीज का वितरण किया गया. इस दौरान बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि किसानों के बीच उन्नत किस्म का बीज वितरण किया जा रहा है. मौके पर कृषक मित्र समेत किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola