प्रभु यीशु के पुनर्जीवित पर उत्साह के साथ मनाया ईस्टर संडे

Updated:
विज्ञापन
प्रभु यीशु के पुनर्जीवित पर उत्साह के साथ मनाया ईस्टर संडे

रात 12 बजते ही प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुए, इसके बाद लोग खुशी से झूम उठे.

विज्ञापन

चतरा. ईसाई धर्मावलंबी ने रविवार को ईस्टर संडे बड़े उत्साह के साथ मनाया. शहर से सटे बभने स्थित संत तेरेसा चर्च में काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए. इसे लेकर चर्च को विशेष रूप से सजाया गया था. रात 12 बजते ही प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुए, इसके बाद लोग खुशी से झूम उठे. मोमबत्तियां जला कर उत्सव मनाया. विशेष प्रार्थना के बाद लोग एक-दूसरे को बधाई दी. प्रभु यीशु के उपदेशों का स्मरण किया. मिस्सा पूजन समारोह में काफी संख्या में लोगों ने मोमबत्ती जला कर भाग लिया. यह मोमबत्ती हमें पुनर्जीवित प्रभु यीशु को इंगित करता है. फादर नाबोर कुजूर ने कहा कि प्रभु यीशु ने कहा था कि मैं संसार की ज्योति हूं. प्रभु यीशु ख्रीस्त आज हम प्रत्येक के जीवन में एक ज्योति के समान हैं. वह ज्योति जो हमें सही रास्ता दिखाता है. प्रभु यीशु ने हमेशा लोगों को एक-दूसरे की सहायता करने और प्रेम का संदेश दिया. उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण कुछ लोग उनके विरोध में आ गये और उन पर झूठे आरोप लगा कर उन्हें सूली पर चढ़ाने की सजा दी गयी. सूली पर चढ़ाने के तीन दिन बाद प्रभु यीशु पुनर्जीवित हुए और वह दिन रविवार था. इसी कारण से ईस्टर संडे का उत्सव मनाया जाता है. मर्दनपुर स्थित चर्च में भी बहुत ही उत्साह के साथ ईस्टर संडे मनाया गया.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola