चतरा: प्रेमी युगल को सिर मुड़वा कर गांव में घुमाया

Published at :24 Aug 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
चतरा: प्रेमी युगल को सिर मुड़वा कर गांव में घुमाया

कान्हाचट्टी : चतरा में कान्हाचट्टी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव में प्रेमी युगल को प्रेम करना महंगा पडा. ग्रामीणों ने दोनों का सर मुड़वाकर पूरे गांव में घुमाया. इसके बाद दोनों को गांव से बाहर निकाल दिया. राजपुर थाना से महज सौ गज की दूरी पर स्थित पांडेयडीह गांव में मंगलवार को घटना को अंजाम […]

विज्ञापन
कान्हाचट्टी : चतरा में कान्हाचट्टी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव में प्रेमी युगल को प्रेम करना महंगा पडा. ग्रामीणों ने दोनों का सर मुड़वाकर पूरे गांव में घुमाया. इसके बाद दोनों को गांव से बाहर निकाल दिया.
राजपुर थाना से महज सौ गज की दूरी पर स्थित पांडेयडीह गांव में मंगलवार को घटना को अंजाम दिया गया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी. ग्रामीणों ने बताया कि गांव की एक युवती और दिनेश भुईयां के बीच डेढ़ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस दौरान युवती गर्भवती हो गयी.
घरवालों की पूछताछ में युवती ने दिनेश का नाम बताया. मामला पंचायत तक पहुंचा. लड़की की मां अपनी बेटी की शादी दिनेश के साथ करने पर राजी हो गयी. लेकिन गांव के समुदाय के कुछ लोगों को यह निर्णय नागवार गुजरा. गांव में फिर से पंचायत बुलायी गयी. लोगों ने युवती के गर्भवती होने पर कहा कि इससे समाज कलंकित हुआ है. इसके बाद दोनों का सर मुड़वाकर गांव में घुमाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola