सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज क्रम मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज क्रम मौत

चाईबासा के कुमारडुंगी में पिकअप और बाइक की टक्कर में घायल युवक की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

कुमारडुंगी थाना अंतर्गत भाजपा कार्यालय के समीप पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की सदर अस्पताल चाईबासा में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. रविवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक अर्जून तामसोय (25) कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बाइदा गांव का रहनेवाला था.युवक की मौत से परिजनों कोहरम मच गया.

सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

घटना गुरूवार दिन के करीब डेढ़ बजे घटी थी. परिजनों ने बताया कि मृतक अर्जून तामसोय गुरूवार को साप्तहिक बाजार कुमारडुंगी गया था. बाजार से सामानों की खरीदारी कर बाइक से वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम रास्ते में कुमारडुंगी भाजपा कार्यालय के समीप पिकअ वाहन और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी थी. जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था. घटना स्थल से पुलिस ने उठाकर उपचार कराने के लिए कुमारडुंगी सीएचसी ले गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने उसी रात को सदर अस्पताल लाया गया. अस्पताल में उपचार के कारण शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे उसकी मौत हो गयी. मृतक का एक बेटे है.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola