चाईबासा में रोज स्कूल जाने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित
Updated:
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा ने चाईबासा में नियमित स्कूल जाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए सामग्री बांटी.
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा के तत्वावधान में जनसेवा कार्यक्रम के तहत संकोसाई के बच्चों से मिलकर उनके साथ थोड़ी मस्ती कर बच्चों के बीच कलर पेंसिल, कॉपी, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया. जागृति शाखा का यह कार्यक्रम अंकित शाह के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.
चंदा अग्रवाल ने बच्चों को रोज स्कूल जाने पढ़ाई करने और की सलाह दी. रोज स्कूल जाने वाले बच्चों को जागृति शाखा ने पुरस्कृत किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल कार्यक्रम संयोजिका दीप लोधा, ममता बुधिया, राधा भूत का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










