सलमान खान को इस फिल्म के सेट पर पड़ा था जोरदार थप्पड़, एक्ट्रेस को बिना बताए गोद में उठाना पड़ा भारी

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सलमान खान की एक अचानक की गई हरकत ने फिल्म के सेट पर ऐसा माहौल बना दिया कि कुछ सेकंड के लिए हर कोई हैरान रह गया. कैमरा ऑन था, सीन की शूटिंग चल रही थी और तभी सलमान ने बिना किसी इशारे के अपनी को-स्टार को गोद में उठा लिया. अगले ही पल उन्हें जोरदार थप्पड़ पड़ गया.

विज्ञापन

सलमान खान का नाम अक्सर किसी न किसी विवाद या सुर्खियों से जुड़ता रहा है, लेकिन इस बार जिस किस्से की चर्चा हम कर रहे हैं, वह उनकी फिल्म के सेट पर हुई एक ऐसी अनस्क्रिप्टेड घटना है, जिसने कुछ पल के लिए सभी को हैरान कर दिया था. दरअसल सलमान ने बिना बताए अपनी को-स्टार को गोद में उठा लिया और अगले ही पल उन्हें जोरदार थप्पड़ पड़ गया.

विज्ञापन

Why Himani Shivpuri Slap Salman Khan On Set: क्यों हिमानी शिवपुरी ने सेट पर सलमान खान को जड़ दिया था थप्पड़

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने साल 1994 में रिलीज हुई 'हम आपके हैं कौन' फिल्म का एक किस्सा सुनाया था. बॉलीवुड हंगामा संग बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था, "जब मेरी पहली बार सलमान से मुलाकात हुई, तब सूरज बड़जात्या ने हमें पूरा सीन समझाया और हम शूट के लिए तैयार हो गए, लेकिन जैसे ही कैमरा रोल हुआ, सलमान ने अचानक 'चाची जान' कहते हुए मुझे गोद में उठा लिया. मेरा थिएटर बैकग्राउंड रहा है, इसलिए मैंने बिना सोचे-समझे किरदार के हिसाब से तुरंत रिएक्ट किया और उन्हें थप्पड़ मार दिया. यह देखकर सूरज जी भी कुछ पल के लिए हैरान रह गए थे.

View on Instagram

सलमान खान को थप्पड़ मारने वाला सीन डायरेक्टर ने फिल्म में रखा

एक्ट्रेस ने आगे कहा, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या को मेरा रिएक्शन इतना नेचुरल लगा कि उन्होंने कहा, 'सीन बहुत अच्छा लग रहा है, इसे ऐसे ही रहने देते हैं.' इसके बाद जब एक दूसरे सीन में सलमान ने फिर अचानक मुझे उठाया, तब तक मैं पहले से तैयार थी."

View on Instagram

Salman Khan Pranks On Set: सलमान खान सेट पर करते हैं प्रैंक

हिमानी ने उसी बातचीत में सलमान खान की शरारती आदतों का भी जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, "सलमान सेट पर काफी मस्ती-मजाक करने वाले इंसान थे. उनके साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहा. वह अक्सर अपने घर से सभी के लिए खाना लेकर आते थे. 'हम आपके हैं कौन' के सेट पर राजश्री प्रोडक्शंस की तरफ से सिर्फ शाकाहारी खाना परोसा जाता था. ऐसे में हर ईद पर सलमान अपने घर से बिरयानी लेकर आते और पूरी कास्ट व क्रू के साथ मिलकर उसका आनंद लेते थे. वह सिर्फ शानदार को-स्टार ही नहीं, बल्कि सेट के सबसे बड़े प्रैंकस्टर भी थे."

ये भी पढ़ें: गुस्से में फिल्म के सेट पर Sunny Deol ने फाड़ दी थी अपनी जींस, शाहरुख खान से 16 साल तक नहीं की बात


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola