गुस्से में फिल्म के सेट पर Sunny Deol ने फाड़ दी थी अपनी जींस, शाहरुख खान से 16 साल तक नहीं की बात

Updated:
विज्ञापन

सनी देओल, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फिल्म 'डर' के क्लाइमैक्स को लेकर सनी देओल की यश राज से तीखी बहस हुई थी. सनी इस नोकझोंक से इतने परेशान हो गए कि उन्होंने अपनी जींस नीचे तक फाड़ ली. साथ ही एक अनबन के कारण उन्होंने शाहरुख खान संग 16 सालों तक बात नहीं की.

विज्ञापन

सनी देओल अपने रफ एंड टफ अंदाज के लिए जानते हैं. जल्द ही गदर 2 एक्टर फिल्म बंटवारा 1947 में नजर आएंगे. ऐसे में क्या आप जानते हैं यश चोपड़ा की फिल्म 'डर' की रिलीज के बाद शाहरुख खान और सनी पाजी के रिश्ते इतने बिगड़ गए थे कि दोनों ने करीब 16 सालों तक एक दूसरे से बात तक नहीं की. साथ ही सेट पर सनी देओल ने अपनी जींस तक फाड़ डाली थी.

विज्ञापन

Why Sunny Deol Tear His Jeans In Anger On Set: सनी देओल ने क्यों सेट पर गुस्से में फाड़ ली थी अपनी जींस

'आप की अदालत' में पहुंचे सनी देओल ने फिल्म 'डर' का एक किस्सा सुनाया था. सनी के मुताबिक, फिल्म में उनका किरदार एक ट्रेंड कमांडो ऑफिसर का था, जबकि शाहरुख खान 'राहुल मेहरा' का किरदार निभा रहे थे. सीन में था कि राहुल के एक हमले से कमांडों हार जाता है. उन्होंने यश चोपड़ा से कहा था कि अगर हमला छिपकर होता तो बात अलग थी, लेकिन सामने से किसी कमांडो को हराना उनके हिसाब से तर्कसंगत नहीं था. हालांकि, यश चोपड़ा ने कहानी में कोई बदलाव नहीं किया. सनी ने बताया कि इस बात से वह इतने नाराज हो गए थे कि गुस्से में उन्हें एहसास तक नहीं हुआ और उन्होंने अपने हाथों से अपनी पैंट फाड़ दी.

View on Instagram

Sunny Deol Shah Rukh Khan Did Not Speak To Each Other For 16 Years: डर फिल्म के बाद सनी देओल और शाहरुख खान ने 16 साल तक नहीं की थी बात

फिल्म रिलीज होने के बाद सनी देओल और शाहरुख खान के बीच करीब 16 साल तक बातचीत नहीं हुई. हालांकि, सनी का कहना था कि यह कोई जानबूझकर लिया गया फैसला नहीं था. उन्होंने बताया कि वह वैसे भी ज्यादा सोशल नहीं हैं और दोनों की मुलाकात ही नहीं हुई, इसलिए बात करने का मौका भी नहीं आया.

View on Instagram

Why Sunny Deol Was upset: सनी देओल को क्यों थी नाराजगी

एक पुराने इंटरव्यू में सनी ने यह भी कहा था कि उनकी सबसे बड़ी नाराजगी इस बात को लेकर थी कि उन्हें पहले से यह अंदाजा नहीं था कि फिल्म में विलेन के किरदार को इतना ज्यादा महत्व और ग्लोरिफिकेशन मिलेगा. साल 1993 में रिलीज हुई 'डर' उस समय आई थी, जब सनी देओल अपने करियर के पीक पर थे, जबकि शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपनी पहचान मजबूत कर रहे थे. फिल्म ने शाहरुख खान को जबरदस्त पॉपुलैरिटी दिलाई और उनका मशहूर डायलॉग "क-क-क-क-किरण" आज भी फैंस की जुबान पर है.

ये भी पढ़ें: क्या 'रेडी' के सेट पर सलमान खान-अनीस बज्मी के बीच हुई थी लड़ाई... डायरेक्टर बोले- कुछ लोग ऐसा होते देखना चाहते थे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola