परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सरकार उठाये ठोस कदम : युवा कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
परीक्षाओं में गड़बड़ी पर सरकार उठाये ठोस कदम : युवा कांग्रेस

चाईबासा में युवा कांग्रेस ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में हो रही गड़बड़ी पर चिंता जताई और सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

कांग्रेस भवन में शुक्रवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने की. मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई व महिला जिलाध्यक्ष नीतीमा बारी भी उपस्थित रहे. प्रीतम बांकिरा ने कहा कि युवा कांग्रेस जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है.

लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ी होने से छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है. सरकार को इस पर ठोस कदम उठाना चाहिए. दोषियों पर अविलंब कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाये. इस मौके पर सूरज मुखी, कालीचरण मुंडा, रेंगो पुरती, राजीव बोयपाई, गुलजार अंसारी, त्रिलोक हेंबरोम, प्रतीक कुमार, निशित सिंह मुंडा, रूपेश पुरती, बसंत सामड, प्रकाश हेस्सा, आशीष बेहरा, अमीर पुरती आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola