टाटा बाइपास चौक पर शिबू सोरेन की प्रतिमा को लेकर संगठनों ने की मांग

Updated:
विज्ञापन
टाटा बाईपास चौक पर स्व. शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना पर सर्वसम्मति से निर्णय लेने की उठी मांग...सिर्फ फोटो

चाईबासा के टाटा बाईपास चौक पर शिबू सोरेन और वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापना को लेकर आदिवासी संगठनों ने शांतिपूर्ण धरना और पदयात्रा का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, चाईबासा

आदिवासी हो समाज महासभा और विभिन्न पारंपरिक व सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हरिगुटू स्थित कला एवं संस्कृति भवन में हुई. बैठक की अध्यक्षता आदिवासी हो समाज युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बिरुवा ने की. बैठक में चाईबासा के टाटा बाइपास चौक पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रस्तावित प्रतिमा स्थापना को लेकर चर्चा हुई. संगठनों ने सभी पक्षों से बातचीत कर सर्वसम्मति से निर्णय लेने की मांग की.

इस मांग को लेकर संगठनों ने 1 से 4 अगस्त तक टाटा बाइपास चौक पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया. वहीं 1 अगस्त की सुबह तांबो चौक से टाटा बाइपास स्थित प्रस्तावित स्थल तक शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली जाएगी.

पोटो हो के नाम पर चौक के नामकरण की मांग

बैठक में मांग की गई कि टाटा बाइपास चौक पर कोल्हान के वीर शहीद पोटो हो की प्रतिमा स्थापित की जाए और चौक का नाम भी उनके नाम पर रखा जाए. आयोजकों ने सदर अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर धरना और पदयात्रा के लिए अनुमति व सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है. संगठनों ने प्रशासन से सभी पक्षों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की अपील की है.

बैठक में महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम, शेरसिंह बिरुवा, सुरेंद्र पूर्ति, सत्यव्रत बिरुवा, महेंद्र जमुदा, कुसुम केराई और हरीश चंद्र कुंकल सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और सदस्य मौजूद थे.


विज्ञापन
सुनील कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिन्हा

सुनील कुमार सिन्हा वर्ष 1998 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें विशेष रूप से रेल एवं अन्य समसामयिक खबरों की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञता प्राप्त है. उन्होंने स्नातक (ग्रेजुएशन) की शिक्षा प्राप्त की है. अपने लंबे अनुभव, निष्पक्ष दृष्टिकोण और तथ्यपरक रिपोर्टिंग के माध्यम से उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक विश्वसनीय पहचान बनाई है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola