बिहार-झारखंड में Jio की मजबूत बढ़त, जून में जुड़े 2.22 लाख नए ग्राहक, BSNL को फिर लगा बड़ा झटका

ट्राई रिपोर्ट / सिम्बॉलिक एआई इमेज
Reliance Jio ने बिहार और झारखंड के टेलीकॉम बाजार में अपनी धाक जमाई है. TRAI की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 में Jio ने सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक जोड़े, जबकि BSNL को घाटा हुआ है.
बिहार और झारखंड के टेलीकॉम बाजार में रिलायंस Jio ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) की ताजा कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के मुताबिक जून 2026 में सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक Jio के साथ जुड़े. इस दौरान Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने भी नए ग्राहक जोड़े, लेकिन सरकारी कंपनी BSNL लगातार ग्राहकों को खोती रही. रिपोर्ट यह भी बताती है कि होम ब्रॉडबैंड यानी होम कनेक्ट सेगमेंट में भी Jio का दबदबा पहले की तरह कायम है.
जून में सबसे ज्यादा नए ग्राहक Jio के खाते में आए
TRAI के आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में बिहार टेलीकॉम सर्किल, जिसमें बिहार और झारखंड दोनों शामिल हैं, में कुल 3.41 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े. इनमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी रिलायंस Jio की रही.
जून के दौरान Jio ने 2,21,986 नए ग्राहक अपने नेटवर्क से जोड़े. इसके बाद कंपनी का कुल मोबाइल ग्राहक आधार मई के 4,53,86,595 से बढ़कर जून में 4,56,08,581 हो गया. इस बढ़त में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के जरिए दूसरे नेटवर्क से Jio में आए ग्राहकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.
Airtel और Vi ने भी दर्ज की बढ़त
रिपोर्ट के मुताबिक Airtel ने भी जून महीने में अच्छा प्रदर्शन किया. कंपनी ने 1,35,961 नए ग्राहक जोड़े, जिससे उसका कुल ग्राहक आधार 4,97,20,312 से बढ़कर 4,98,56,273 हो गया.
वहीं Vodafone Idea (Vi) ने भी सीमित लेकिन सकारात्मक बढ़त दर्ज की. जून के दौरान Vi से 3,636 नए ग्राहक जुड़े और कंपनी का कुल ग्राहक आधार बढ़कर 74,44,371 पहुंच गया.
BSNL की मुश्किलें नहीं हुईं कम
जहां निजी टेलीकॉम कंपनियां नए ग्राहक जोड़ने में सफल रहीं, वहीं BSNL के लिए जून का महीना भी चुनौतीपूर्ण रहा.
TRAI के आंकड़ों के अनुसार जून 2026 में BSNL ने 20,562 ग्राहक गंवा दिए. मई में कंपनी के पास बिहार-झारखंड सर्किल में 55,53,265 मोबाइल ग्राहक थे, जो जून के अंत तक घटकर 55,32,703 रह गए. लगातार ग्राहकों की कमी BSNL के लिए चिंता का विषय बनी हुई है.
टेली-डेंसिटी बढ़ी, लेकिन देश में अब भी सबसे पीछे
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जून 2026 में बिहार सर्किल की टेली-डेंसिटी बढ़कर 63.95 प्रतिशत हो गई है. हालांकि सुधार के बावजूद यह आंकड़ा अब भी देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में सबसे कम है.
टेली-डेंसिटी किसी क्षेत्र में प्रति 100 लोगों पर मोबाइल और टेलीफोन कनेक्शन की उपलब्धता को दर्शाती है. ऐसे में आने वाले समय में इस क्षेत्र में अभी भी बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं.
होम ब्रॉडबैंड में भी Jio का दबदबा कायम
मोबाइल सेवाओं के अलावा होम कनेक्ट यानी होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी रिलायंस Jio सबसे आगे बनी हुई है.
रिपोर्ट के अनुसार बिहार-झारखंड में इस सेगमेंट में Jio की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत से अधिक है. इतना ही नहीं, इंडस्ट्री में हुई कुल नई बढ़त का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा अकेले Jio के खाते में गया. इससे साफ है कि फाइबर ब्रॉडबैंड सेवाओं में भी कंपनी लगातार अपनी स्थिति मजबूत कर रही है.
ये भी पढ़ें: TRAI Report: Jio की बढ़ी पकड़, एक्टिव मोबाइल यूजर्स से लेकर 5G FWA तक नंबर-1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










