Samsung का नया 5G फोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स पहले ही आए सामने

Samsung Galaxy F70 Pro 5G (Photo: Samsung)
Samsung अपना नया फोन भारत में 3 अगस्त को लॉन्च करेगा. लॉन्च से पहले इसकी कीमत और फीचर्स सामने आ गए हैं. फोन में 50MP OIS कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेंगे. इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी.
अगर आप नया Samsung स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए. कंपनी अगस्त के पहले हफ्ते में भारत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च करने जा रही है. लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत, RAM और स्टोरेज ऑप्शन, कलर वेरिएंट, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आ गई हैं. यह फोन 50MP के मेन कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा. वहीं, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा. आइए एक-एक कर जानते हैं इस फोन के बाकी के फीचर्स और कीमत.
Samsung Galaxy F70 Pro 5G: लॉन्च डेट और कीमत
कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह स्मार्टफोन भारत में 3 अगस्त को लॉन्च होगा. लॉन्च से पहले इसकी कीमतों का भी खुलासा हो गया है. फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी. वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में मिलेगा. वहीं 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये रखी गई है.
हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि ये फोन की रिटेल कीमतें हैं. लॉन्च के समय कस्टमर्स को कुछ स्पेशल ऑफर्स भी मिलेंगे, जिससे फोन को कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है. Samsung Galaxy F70 Pro 5G की बिक्री Samsung India के ऑनलाइन स्टोर और Flipkart पर होगी. यह स्मार्टफोन Alpha Black और Aura Green जैसे दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.
Samsung Galaxy F70 Pro 5G: फीचर्स
- Samsung Galaxy F70 Pro 5G में फ्लैट फुल-HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा.
- स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा. हालांकि कंपनी ने अभी चिपसेट का नाम नहीं बताया है. इसके साथ LPDDR5x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की भी कन्फर्मेशन हो चुकी है.
- फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका मेन कैमरा 50MP का होगा और इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट भी मिलेगा. फोन के रियर पैनल पर 2MP मैक्रो सेंसर और 5MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलेगा. इसके साथ LED फ्लैश भी दिया जाएगा.
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में HDR सेल्फी कैमरा मिलेगा. अच्छी बात यह है कि इससे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी.
- फोन में बड़ी 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
ये भी पढ़ें: Lava ने शुरू की Virat V1 5G और Virat V1 4G की पहली सेल, Flipkart पर मिल रहे हैं दोनों फोन सस्ते में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










