रुईया में जंगली हाथियों का उत्पात, घर तोड़ा, धान को किया बर्बाद

हाथियों द्वारा तोड़े गये घर | Prabhat Khabar Network
हाटगम्हारिया के रुईया पंचायत में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात। घर का दरवाजा तोड़कर धान की फसल को किया बर्बाद, ग्रामीण दहशत में।
हाटगम्हारिया: प्रखंड की रुईया पंचायत अंतर्गत बागुन बांध साई में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है. शनिवार देर रात करीब 12 बजे हाथियों ने मिचु पिंगुवा के घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे करीब तीन से चार क्विंटल धान को खा लिया तथा काफी मात्रा में बर्बाद कर दिया. घटना के समय मिचु पिंगुवा दूसरे घर में सो रहे थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए.
ग्रामीणों के अनुसार हाथियों का झुंड पुम्पुलुई डैम के किनारे स्थित जंगल में डेरा डाले हुए है और आसपास के खेतों में लगी धान की फसल को भी लगातार नुकसान पहुंचा रहा है. हाथियों के भय से ग्रामीण रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं.
जिला परिषद सदस्य प्रमिला पिंगुवा ने कहा कि वन विभाग को ग्रामीण स्तर पर गठित वन समितियों के माध्यम से लगातार स्थिति की जानकारी लेते रहना चाहिए तथा प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना देना भी आवश्यक है, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










