पिकअप व बाइक की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
पिकअप व बाइक की टक्कर में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

चाईबासा के कुमारडुंगी में पिकअप और बाइक की टक्कर में घायल अर्जुन तामसोय की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चाईबासा

कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के भाजपा कार्यालय के समीप पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी. रविवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतक की पहचान बाइदा गांव निवासी अर्जुन तामसोय (25) के रूप में हुई है. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गया है.

बाजार से लौटते समय हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे अर्जुन कुमारडुंगी साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान भाजपा कार्यालय के समीप पिकअप वाहन से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने उसे तत्काल कुमारडुंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर कर दिया. शनिवार देर रात करीब दो बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.


विज्ञापन
Bhagirathi Mahato

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola