शिक्षक दिवस पर तांतनगर में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, विजेता को मिलेंगे 1.10 लाख रुपये

Updated:
विज्ञापन
फुटबॉल आयोजन ले बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

फुटबॉल आयोजन ले बैठक करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

तांतनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 5 सितंबर को खेला जाएगा। विजेता टीम को 1 लाख 10 हजार रुपये का इनाम मिलेगा।

विज्ञापन

तांतनगर: शिक्षक दिवस के अवसर पर नवयुवक संघ तांतनगर की ओर से चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. यह निर्णय रविवार को ग्रामीण मुंडा सुभाष बिरूली की अध्यक्षता में हुई में बैठक लिया गया. कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पांच सितंबर 2026 को खेला जायेगा. बैठक में कहा कि फाइनल मैच के विजेता टीम को 1 लाख 10 हजार रूपये नकद राशि दी जाएगी.

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया. जिसमें परमेश्वर गोप को अध्यक्ष, ग्रामीण मुंडा सुभाष बिरूली व पंचायत मुखिया तुराम बिरूली को संरक्षक को बनाया गया. इस अवसर पर गणेश बिरूली, नारायण बिरूली, मुकेश बिरूली, सानो बिरूली, प्रकाश करोवा, रेंगो बिरूली, मंटू बिरूली, डॉ क्टर बिरूली, सिंकदंर बिरूली आदि मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola