जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का फोर्थ कन्वोकेशन 8 सितंबर को, हजारों छात्राओं को मिलेगी डिग्री

Updated:
विज्ञापन
डिग्री के साथ छात्रा (PC: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट)

डिग्री के साथ छात्रा (PC: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट)

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय अपने चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन 8 सितंबर को कर रहा है. इस महत्वपूर्ण अवसर पर स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की लगभग 3200 छात्राओं को उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में फोर्थ कन्वोकेशन का आयोजन 8 सितंबर को किया जाएगा. कुलपति डॉ इला कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित होने वाले इस समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी.

विश्वविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन के अनुसार, समारोह में यूजी की 1286 और पीजी की करीब 2000 छात्राओं को उपाधि दी जाएगी. इसके लिए छात्राएं 5 से 30 अगस्त तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं.

इन छात्राओं को मिलेगी डिग्री

पीएचडी शोधार्थी सत्र 2025-26 के पीएचडी धारकों को डिग्री दी जाएगी.

स्नातक (यूजी) सत्र 2025-26 के 4 वर्षीय फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम (रिसर्च के साथ ऑनर्स) के तहत बीए, बीएससी, बीकॉम और 3 वर्षीय वोकेशनल कोर्स जैसे मास कॉम, बायोटेक, सीएनडी, बीबीए और बीसीए की छात्राओं को डिग्री प्रदान की जाएगी.

स्नातकोत्तर (पीजी) और वोकेशनल सत्र 2025-26 के एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए, एमएलआईएस और एमसीए पाठ्यक्रम की छात्राओं को उपाधि मिलेगी.

शिक्षा विभाग सत्र 2024-25 के बीएड और बीपीएड पाठ्यक्रम की छात्राओं को भी फोर्थ कन्वोकेशन में डिग्री दी जाएगी.


विज्ञापन
भूमि शर्मा

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola