Chaibasa News : प्रश्नोत्तरी में यथार्थ ग्रुप व पोस्टर में गुड़िया अव्वल

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 20 May 2025 11:08 PM

विज्ञापन

प्रश्नोत्तरी में यथार्थ ग्रुप व पोस्टर में गुड़िया अव्वल

विज्ञापन

चाईबासा. महिला कॉलेज चाईबासा के बीएड बहुद्देश्यीय भवन में मंगलवार को बीएड के सत्र 2024- 26 की छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई. इसमें “मादक पदार्थों के दुष्परिणाम व उससे बचाव ” को विषय के रूप में रखा. प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया. पोस्टर के माध्यम से छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुड़िया मुखी, द्वितीय स्थान पार्वती पूर्ति व तीसरा स्थान दीपिका शर्मा को मिला. वहीं, मोनोसा मोदक व गायत्री बिरुवा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ. प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में यथार्थ ग्रुप को प्रथम स्थान, व्यवहार ग्रुप को द्वितीय स्थान और आदर्श ग्रुप व प्रकृति ग्रुप को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता में बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, बबीता कुमारी ,सितेंद्र रंजन सिंह व मदन मोहन मिश्रा उपस्थित थे. आयोजन के लिए महिला कालेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा ने खुशी जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola