Chaibasa News : टाउन क्लब व फ्रेंड्स क्लब विजेता

फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा को 106 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रही 33वीं बीएल नेवटिया टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को दो मुकाबले खेले गये. मैचों का आयोजन बिरसा मुंडा क्रिकेट मैदान में किया गया. पूर्वाह्न 10 बजे खेले गये क्वार्टर फाइनल में टाउन क्लब चाईबासा ने एसआर रुंगटा ग्रुप को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनायी. वहीं अपराह्न 1 बजे खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने प्रताप क्रिकेट क्लब चाईबासा को 106 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया.
क्वार्टर फाइनल : 202 रन भी नहीं बचा सकी एसआर रूंगटा ग्रुप
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआर रूंगटा ग्रुप ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 202 रन बनाए. कृष्णा कुमार महतो – 57 रन (6 चौके, 2 छक्के), रोबिन लोहरा – 49 रन (4 चौके, 4 छक्के), अभिषेक कच्छप – 28 रन, रौशन कुमार साहु – 22 रन बनाये. टाउन क्लब की ओर से पारस नंदी ने 43 रन देकर 3 विकेट तथा आदित्य राज ने 38 रन देकर 2 विकेट लिए.
सिद्धार्थ, प्रणय और प्रभात की तूफानी बल्लेबाजी
203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टाउन क्लब ने महज 18 ओवर में 2 विकेट खोकर 203 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. सिद्धार्थ अग्रवाल – 72 रन (8 चौके, 3 छक्के), कप्तान प्रणय विश्वकर्मा – 51 रन (9 चौके, 1 छक्का), प्रभात बोयपाई – नाबाद 53 रन (4 चौके, 5 छक्के) बनाये. वहीं एसआर रूंगटा ग्रुप की ओर से अभिषेक कच्छप ने 2 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.
प्री-क्वार्टर फाइनल : फ्रेंड्स क्लब का विशाल स्कोर
दूसरे मुकाबले में प्रताप क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. शिवम पटेल – 84 रन (42 गेंद, 9 चौके, 4 छक्के), नीलेश सिंह कुंटिया – 57 रन (4 चौके, 5 छक्के), चंदन कुमार गोप – नाबाद 32 रन बनाये. प्रताप क्लब की ओर से नवीन बोदरा ने 4 विकेट, राज सिंह ने 2 विकेट लिए.
क्रिश अग्रवाल की 98 रन की पारी बेकार
260 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रताप क्रिकेट क्लब की टीम 18.2 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गयी. क्रिश अग्रवाल – 98 रन (10 चौके, 6 छक्के), अनीस कुमार दास – 40 रन बनाये. दोनों ने पहले विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दी, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके. फ्रेंड्स क्लब की ओर से सुभाष जोंको ने 3 विकेट, जबकि दशरथ प्रियदर्शनी और वीर सिंह बानरा ने 2-2 विकेट हासिल किए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




