Chaibasa News : मारपीट का बदला लेने के लिए हत्या की गयी

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 26 Feb 2026 11:42 PM

विज्ञापन

चक्रधरपुर : 20 घंटे के अंदर पुलिस में राज हत्याकांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर पुलिस ने राज हत्याकांड का 20 घंटा के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी रिपोर्टखोली निवासी रमेश जायसवाल का 19 वर्षीय पुत्र गुड्डू उर्फ राहुल जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी ने बताया कि चक्रधरपुर के शीतला मंदिर निवासी राज तांती को चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. मृतक की मां द्वारा दिए गये लिखित आवेदन के आधार पर चक्रधरपुर थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था. राहुल जायसवाल से पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू भी बरामद कर लिया. एसडीपीओ ने बताया कि एक दिन पहले राज तांती ने कुछ साथियों के साथ राहुल जायसवाल की बाइक और मोबाइल छिनकर मारपीट की थी. इसी का बदला लेने के लिए राहुल ने घटना को अंजाम दिया. छापामारी दल में एसडीपीओ बहामन टुटी, पुलिस उपाधीक्षक कुमार विनोद, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आकाश कुमार, परमेवर उरांव, राजकिशोर तिवारी, राम प्रताप सिंह, साहेब गौड़, सहायक अवर निरीक्षक बिरबल चौबे, दिलीप कुमार और जवान शामिल थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola