कपाली नगर परिषद चुनाव में परवेज आलम बने अध्यक्ष

प्रमाणपत्र लेते परवेज आलम
Kapali Nagar Parisad Election Result 2026 (सरायकेला): परवेज आलम ने कपाली नगर परिषद का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को हरा दिया है.
शचींद्र कुमार दाश/प्रताप मिश्रा
Kapali Nagar Parisad Election Result 2026 (सरायकेला): कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी परवेज आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो समर्थित प्रत्याशी सरवर आलम को 1917 मतों से पराजित कर दिया. परवेज आलम को कुल 6266 और निकटतम प्रतिद्धंदी सरवर आलम को 4349 वोट प्राप्त हुए. सरायकेला के काशी साहु कॉलेज के साईंस ब्लॉक में कपाली नगर परिषद अध्यक्ष व पार्षदों का मतगना शुक्रवार को हुआ. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परवेज आलम ने मतगणना में पहले राउंड से जो बढ़त बनाई वह अंतिम राउंड तक जारी रही.
पहले राउंड में परवेज आलम ने कुल 1899 वोट हासिल करते हुए झामुमो समर्थित सरवर आलम से 677 वोट की बढ़त हासिल की. सरवर को कुल 1222 वोट प्राप्त हुए थे. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार बढ़त बनाते रहे और अंत में 1917 वोटों से जीत हासिल कर ली.
वार्ड पार्षद जो जीते
वार्ड संख्या 1 : निर्विरोध
वार्ड संख्या 02 : अबुल अंसारी
वार्ड संख्या 03 : नसरीन परवीन
वार्ड संख्या 4 : नाजमा बेगम
वार्ड संख्या 5 : मुस्सरत जहां
वार्ड संख्या 6 : मोहम्मद इनामुल हक
वार्ड संख्या 7 : आफरीन शेख
वार्ड संख्या 8 : निर्विरोध
वार्ड संख्या 9 : मो असलम अंसारी
वार्ड संख्या 10 : कनीज फातमा
वार्ड संख्या 11 : इसरत परवीन
वार्ड संख्या 12 : मो अफिजुद्दीन अंसारी
वार्ड संख्या 13 : मोहम्मद एजाज अंसारी
वार्ड संख्या 14 : मोहम्मद मुमताज अंसारी
परवेज आलम हमेशा जनता के बीच रहेंगे
कपाली नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष परवेज आलम उर्फ चांद को कपाली की जनता ने भारी समर्थन देकर अध्यक्ष पद पर आसीन किया है. परवेज आलम लंबे समय से क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी होते रहे हैं और हर परिस्थिति में समाज के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं. वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में परवेज आलम उर्फ चांद कपाली पंचायत के मुखिया चुने गए थे. मुखिया रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में कई विकास कार्यों को गति दी थी, जिसका सकारात्मक प्रभाव आज भी देखा जा सकता है. इन्हीं कार्यों और जनसेवा की भावना को देखते हुए कपाली की जनता ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें नगर परिषद का अध्यक्ष चुना है.
परवेज की जीत की 5 मुख्य बातें
चुनाव के पहले से जनता के बीच रह रहा था.
जनता का भरोसा पाया.
जनता के दिलों में जगह बनाया.
सभी को लेकर पूरे चुनाव में घूमता रहा.
घर घर जाकर लोगों का समर्थन मांगा.
परवेज आलम उर्फ चांद ने उनके सहयोगियों के साथ मिलकर जीत को पक्की की.
जीत का अनुभव 2010 में लड़े पंचायत चुनाव में रहा था. उसी राजनीति को और मजबूत कर जीत अपनी झोली में डाला.
परवेज आलम की मुख्य चुनौतियां
जनता से किये गये वायदे को पूरा करना और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना.
नगर परिषद में बूनियादी सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराना.
नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, बिजली, पुलिया, पानी जैसी आधारभूत संरचना का विकास करना.
कांग्रेस व भाजपा को जनता ने नकारा
कपाली नगर परिषद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार बुरी तरह पराजित हुए जनता ने उन्हें नकार दिया. कपाली में कांग्रेस से तस्लीमा मल्लिक और भाजपा से समर्थित उम्मीदवार के रूप में एसएम ताजदार आलम खड़े थे. तस्लीमा को जहां 675 मत मिले हैं वहीं भाजपा समर्थित उम्मीदवार को 366 ही वोट हासिल हुए हैं. जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है.
ये भी पढ़ें…
मनोज चौधरी बने सरायकेला नगर पंचायत के नये अध्यक्ष
खूंटी नगर पंचायत की अध्यक्ष बनीं रानी टूटी, देखें वार्ड के पार्षदों की लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




