Chaibasa News : क्विज में यमुना प्रथम व प्रिया मिंज द्वितीय

Published by : AKASH Updated At : 14 Nov 2025 11:11 PM

विज्ञापन

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन

चाईबासा.

झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती पर मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला स्कूल में जिला स्तरीय क्विज, निबंध, गायन, ड्रामा, कथा वाचन, चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिताओं में झारखंड की कला, संस्कृति, परंपरा, विरासत व महापुरुषों से संबंधित विषयों का समावेश किया गया. क्विज (6-8) में सोनुआ के मध्य विद्यालय शशिकला की यमुना प्रधान ने पहला स्थान प्राप्त किया. आनंदपुर के झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के प्रिया मिंज द्वितीय व झींकपानी के मध्य विद्यालय नवागांव के अमित गोप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. कक्षा 9 से 12वीं स्तरीय प्रतियोगिता में सदर प्रखंड के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कॉट बालिका उवि की सान्या बोदरा प्रथम, मनोहरपुर के उमवि, दोदारी की अनुराधा कुमारी ने द्वितीय व बंदगांव के कस्तूरबा विद्यालय की अंजु महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

निबंध में मवि आसनतलिया की प्रीति महतो प्रथम

निबंध प्रतियोगिता के लिए कक्षा (6-8) में चक्रधरपुर के मवि आसनतालिया की प्रीति महतो प्रथम, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट जिला स्कूल के निलेश प्रजापति द्वितीय व बंदगांव के कन्या आश्रम विद्यालय, लुंबई की सपना हेम्ब्रम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. प्रतियोगिता का जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो और जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने अवलोकन किया. प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों के निर्णायक मंडली में लेखा सिंह, पवन कुमार पंकज, निर्मल चन्द्र त्रिपाठी (क्विज), कृष्णा देवगम, उषा कुमारी, रोशनी कुमारी तोपनो (निबंध), चंदना दत्ता, मंजू श्रीवास्तव, गीता चटर्जी (गायन, ड्रामा कथा,वाचन) व अरुण प्रसाद, शांतनु नायक च रश्मि गुप्ता (पेंटिंग) शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola