Chaibasa News : बालू चोरी रोकने के लिए लड़ाई लड़ेंगे झारखंड आंदोलनकारी : पूर्व विधायक

Published by : AKASH Updated At : 21 Nov 2025 12:04 AM

विज्ञापन

नोवामुंडी फूड प्लाजा परिसर में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई.

विज्ञापन

जगन्नाथपुर/नोवामुंडी.

नोवामुंडी फूड प्लाजा परिसर में गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने की. इसमें जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमुरिया व मुंडुई नदी घाट से बालू के अवैध खनन पर चिंता जतायी गयी. बताया गया कि पुलिस प्रशासन व खनन विभाग की चुप्पी से तस्करों के हौसले बुलंद हैं.

पूर्व विधायक सह झारखंड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि राजनीतिक नेताओं के संरक्षण में बालू की काला बाजारी हो रही है. इस कारण आम उपभोक्ताओं को मकान बनाने के लिए बालू अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ रही है. श्री बोबोंगा ने कहा कि विगत दो सप्ताह पहले मुंडुई गांव निवासी दीपक प्रधान बालू के अवैध खनन विरोध करता था. उसका वीडियो बनाता था. बालू माफियाओं ने अपनी गाड़ियों से कुचल कर हत्या कर दी. इसे दुर्घटना बताया जा रहा है. यह जांच का विषय है. दीपक प्रधान हत्याकांड व बालू चोरी रोकने के लिए झारखंड आंदोलनकारी पूरी मजबूती के साथ जनता के लिए लड़ाई लड़ने को तैयार है. बैठक में झारखंड आंदोलनकारी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, मंजीत कोड़ा, राजेंद्र बालमुचू, कांडे बालमुचू, लक्ष्मण बालमुचू, सीताराम लागुरी, कृष्णा सिंकु आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola