Chaibasa News : समाजसेवा से जीतें जनता का भरोसा : मधु कोड़ा

Updated:
विज्ञापन
Chaibasa News : समाजसेवा से जीतें जनता का भरोसा : मधु कोड़ा

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कार्यकर्ताओं को दिया विजय मंत्र

विज्ञापन

चाईबासा. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय बासाटोंटो में महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व सांसद गीता कोड़ा और पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और जनसंपर्क के गुर सिखाये. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि भाजपा त्याग, बलिदान और संघर्ष की नींव पर खड़ी है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाज सेवा को अपना मुख्य ध्येय बनायें. पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलें. पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचायें. यह प्रशिक्षण अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा.

अनुशासन ही संगठन की नींव :

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने अनुशासन पर जोर देते हुए कहा कि समय की पाबंदी और निष्ठा ही भाजपा कार्यकर्ता की असली पहचान है. उन्होंने कहा कि अनुशासन ही किसी भी संगठन और राष्ट्र को महान बनाता है.

शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर राज्य सरकार फेल : गीता कोड़ा

पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि भ्रष्टाचार और विफलता के खिलाफ जनता के बीच जायें. केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में झारखंड विकास की राह से भटक गया है. शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर सरकार पूरी तरह फेल है. कार्यकर्ता सेतु बनकर जनता की समस्याओं को सुनें और केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलायें.

10 मार्च तक सभी मंडलों 
का विस्तार होगा : गीता

जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि 30 मार्च से 14 अप्रैल तक विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे. 10 मार्च तक सभी मंडलों का विस्तार कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जायेगा. बैठक में प्रशिक्षण प्रभारी शैलेंद्र सिंह, मनोज महतो, सतीश पुरी, रमेश खिरवाल, भूषण पाट पिंगुवा, प्रताप कटियार, राकेश पोद्दार, पवन शर्मा, दुर्गावती बोयपाई, चंदन झा, पंकज खिरवाल, हेमंत केसरी समेत सभी मंडल अध्यक्ष एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola