आपसी विवाद में दो अधिवक्ता उलझे, बीच बचाव करने गये वकील व पत्रकार से मारपीट, शिकायत दर्ज

Updated at : 01 Mar 2024 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी विवाद में दो अधिवक्ता उलझे, बीच बचाव करने गये वकील व पत्रकार से मारपीट, शिकायत दर्ज

गणेश बारी ने सदर थाना में अधिवक्ता शैलेंद्र ठाकुर व उनकी बहन सुलोचना ठाकुर के खिलाफ जाति सूचक गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने, गले से चेन छीनने की शिकायत की है.

विज्ञापन

चाईबासा जिला बार एसोसिएशन परिसर में गुरुवार शाम को अधिवक्ता की बहन की आपसी विवाद को लेकर एक महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट हो गयी. जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता शैलेंद्र ठाकुर उर्फ सिकंदर ठाकुर की बहन सुलोचना ठाकुर ने महिला अधिवक्ता प्रियंका ठाकुर के साथ मारपीट की. इसे देख सिकंदर वहां पहुंचे और दोनों के बीच बचाव किया. इसी बीच दोनों परिवार के सदस्य भी आपस में आधे घंटे तक उलझे रहे. वहीं, बीच-बचाव करने आये एक अन्य अधिवक्ता हैदर अली के साथ भी सुलोचना ने मारपीट की.

जिससे हैदर की अंगुली में चोट लग गयी. इधर, भीड़ को देख प्रभात खबर के प्रतिनिधि गणेश बारी भी वहां पहुंचे, तो शैलेंद्र और सुलोचना ने मोबाइल से फोटो लेने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की. इसके साथ जान मारने की नीयत से शैलेंद्र ने उनका गला दबाया. पिटाई से पत्रकार के दाहिने हाथ में चोटें आयी है. उन्हें इलाज के लिए साथी पत्रकारों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. गणेश बारी ने सदर थाना में अधिवक्ता शैलेंद्र ठाकुर व उनकी बहन सुलोचना ठाकुर के खिलाफ जाति सूचक गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट करने, गले से चेन छीनने की शिकायत की है. वहीं मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola