Chaibasa News : लंबित मामलों का समय पर करें निष्पादन : डीआइजी

Published by : AKASH Updated At : 14 Nov 2025 11:36 PM

विज्ञापन

आरपीएफ के डीआइजी पीवी शांताराम ने शुक्रवार को मनोहरपुर स्थित आरपीएफ थाना का निरिक्षण किया.

विज्ञापन

मनोहरपुर.

आरपीएफ के डीआइजी पीवी शांताराम ने शुक्रवार को मनोहरपुर स्थित आरपीएफ थाना का निरिक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों का अवलोकन करते हुए अधिकारियों संग बैठक की. उन्होंने आरपीएफ पदाधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने ट्रेनों, स्टेशन परिसर में सुरक्षा की बारीकियों पर चर्चा की. साथ ही जवानों व अधिकारियों को होने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की. उन्होंने लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया. मौके पर आरपीएफ प्रभारी रवींद्र पांडे, एसआई जेएन मिश्रा आदि मौजूद थे.

पुलिस ने दिल्ली के आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

आनंदपुर.

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना कांड संख्या 01/23 के आरोपी दिल्ली के रोहिणी, सेक्टर 6सी निवासी रेणु तुरा (पति लखबीर सिंह) के घर पर आनंदपुर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है. एसआई धीरेंद्र मनीषी ने बताया कि आनंदपुर थाना क्षेत्र की युवती को बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया था. इस मामले में अहतु थाना में मामला दर्ज किया गया था. श्री मनीषी ने बताया कि मामले में संलिप्त गोइलकेरा के युवक संदीप पूर्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है. न्यायालय के आदेश पर दूसरे आरोपी दिल्ली के रेणु तुरा के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola