Chaibasa News : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार खूंटपानी के तीन युवक घायल
Published by : AKASH Updated At : 20 Nov 2025 11:43 PM
विज्ञापन
पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के बासाहातु में पुलिया के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
विज्ञापन
चाईबासा.
पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के बासाहातु में पुलिया के पास अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. घायलों की पहचान खूंटपानी के सोनरो गांव निवासी लखन पुरती (19), तुराम गोप (20) और श्याम पुरती (30) के रूप में हुई. तीनों के हाथ, पैर, होंठ, गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आयी हैं. श्याम पुरती का बायां पैर टूट गया है. घायलों को एंबलुेंस से सदर अस्पताल लाया गया. घायलों ने बताया वे सोनरो गांव के बासाहातु किसी काम से एक बाइक पर जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में बासाहातु स्थित पुलिस के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गये. बाइक श्याम पुरती चला रहा था. घटना की जानकारी मिलने पर तीनों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










