Chaibasa News : लखटकिया फुटबॉल टूर्नामेंट आज से, खिलाड़ियों पर इनामों की बौछार
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 19 Dec 2025 11:59 PM
40 प्लस की फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता को 50 हजार व उप विजेता को मिलेगा 30 हजार रुपये
चक्रधरपुर. क्रिसमस के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड की सिलफोड़ी पंचायत के बुढ़ीगोड़ा मैदान में कल्याण मंच के तत्वावधान में 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक सात दिवसीय महाकुंभ फुटबॉल सह खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर शुक्रवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष सूरज खंडाइत, कोषाध्यक्ष अमृत बोदरा, सचिव सुरेश पान व सलाहकार रतन बोदरा, मदन तांती, रफाएल बोदरा ने बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 2.20 लाख रुपये, उपविजेता टीम को 1.40 लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया जायेगा. जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 60-60 हजार रुपये, पांचवें से आठवें स्थान में रहने वाले टीम को 30-30 हजार रुपये पुरस्कार दिया जायेगा. प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट स्कोरर को भी नगद पुरस्कार दिया जायेगा. इसी तरह 40 प्लस खिलाड़ियों का भी फुटबॉल मैच होगा. इसमें विजेता टीम को 50 हजार एवं उपविजेता टीम को 30 हजार रुपये पुरस्कार दिये जायेंगे. 40 प्लस फुटबॉल टूर्नामेंट में 8 टीमों को शामिल किया जायेगा.
खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता भी होंगे पुरस्कृत :
प्रतियोगिता में जवानों की दौड़ में प्रथम स्थान आने वाले को 5500 रुपये एवं द्वितीय स्थान को 3000 रुपये, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 3000 एवं 1500, बच्चों की दौड़ (अंडर 12) में 1300 एवं 800 रुपये, बच्चों की दौड़ (अंडर 14) में 1500 एवं 800 रुपये, बच्चियों की दौड़ (अंडर 12) में 1300 एवं 800 रुपये, बच्चियों की दौड़ (अंडर 14) में 1500 एवं 800 रुपये, बड़ी लड़कियों की दौड़ में 4500 एवं 3000 रुपये, महिलाओं के चप्पल रेस में 1200 एवं 800 रुपये, महिलाओं की ब्यूटी क्वीन साड़ी ड्रेस प्रतियोगिता में 4000 एवं 2000 रुपये पुरस्कार दिये जायेंगे. वहीं आदिवासी डांस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 20 हजार एवं द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये दिये जायेंगे. सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा. मौके पर आयोजन समिति के रामलाल बोदरा, सालुका कांडेयांग, विवेक बोदरा, चंचल कांडेयांग, निर्मल खंडाइत, फ्रांसिस बोदरा, छोटा बोदरा, नरेश कांडेयांग, कृष्णा बोदरा, सोनाराम कांडेयांग समेत काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










