महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान से होगी भारत की महासंग्राम की शुरुआत, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होगा. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. ग्रुप चरण में भारत को नीदरलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भी मुकाबला खेलना है. यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन

Womens T20 World Cup India Full Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में होने जा रहा है. दुनिया की 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम अब टी20 क्रिकेट में भी इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम इंडिया अभी तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है. ऐसे में इस बार हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम पर सभी की नजरें रहेंगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला

भारत अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा. इसके बाद 17 जून को नीदरलैंड्स से मुकाबला होगा. 21 जून को टीम इंडिया की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी, जो पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में उपविजेता रही है. इसके बाद भारत 25 जून को बांग्लादेश और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मैच खेलेगा.

ग्रुप चरण में शीर्ष चार टीमों को अगले दौर में जगह मिलेगी, ऐसे में हर मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है. फैंस को खास तौर पर भारत-पाकिस्तान और भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार रहेगा.

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

  • 14 जून – भारत vs पाकिस्तान
  • 17 जून – भारत vs नीदरलैंड्स
  • 21 जून – भारत vs दक्षिण अफ्रीका
  • 25 जून – भारत vs बांग्लादेश
  • 28 जून – भारत vs ऑस्ट्रेलिया

सभी टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय महिला टीम को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसका सामना पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स से होगा. वहीं ग्रुप बी में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड और स्कॉटलैंड की टीम को शामिल किया गया.

ग्रुप 1 की टीमेंग्रुप 2 की टीमें
ऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज
दक्षिण अफ्रीकाइंग्लैंड
भारतन्यूजीलैंड
पाकिस्तानश्रीलंका
बांग्लादेशआयरलैंड
नीदरलैंडस्कॉटलैंड

यह भी पढ़ें: महिला T20 वर्ल्ड कप से पहले लंदन में सजा कप्तानों का कार्निवल, जय शाह ने 12 टीमों को दी बधाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola