Aditi Hundia Ishan Kishan century post: ईशान किशन के शतक पर अदिति हुंडिया का पोस्ट वायरल, लिखा- ‘A hundred, beautifully earned’

Updated:
विज्ञापन

ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (एक्स)

Aditi Hundia Ishan Kishan century post: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने जड़ा शानदार शतक. उनकी शतकीय पारी पर गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने किया खास पोस्ट. जानें क्या लिखा.

विज्ञापन

Aditi Hundia Ishan Kishan century post: दलीप ट्रॉफी 2026-27 के फाइनल में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. साउथ जोन के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मुकाबले के पहले दिन ईस्ट जोन ने 4 विकेट पर 385 रन बनाए. किशन 111 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कुमार कुशाग्र 63 रन पर नाबाद लौटे. ईशान किशन के शतक पर अदिति हुंडिया का पोस्ट वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ईशान के शतक पर अदिति हुंडिया का खास पोस्ट

ईशान किशन के शतक के बाद उनकी गर्लफ्रेंड, मॉडल और उद्यमी (Entrepreneur) अदिति हुंडिया का इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट भी चर्चा में रहा. दोनों के रिश्ते को लेकर मीडिया में अटकलें लगती रही हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हुंडिया ने किशन की शतक के बाद जश्न मनाते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, “A hundred, beautifully earned”. इसके साथ उन्होंने तीन हार्ट इमोजी लगाए.


आदिति हुंडिया स्टोरी, इंस्टाग्राम
आदिति हुंडिया स्टोरी, इंस्टाग्राम

इसे भी पढ़े- Anjum Chopra on Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के आउट होने पर अंजुम चोपड़ा की टिप्पणी वायरल, फैंस ने क्यों किया बचाव?

ईशान किशन ने लगाया 10वां फर्स्ट क्लास शतक

नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन ने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने दिन का खेल खत्म होने तक 111 रन बनाए. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 10वां शतक है. इस पारी के दौरान किशन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4,000 रन का आंकड़ा भी पार किया. किशन की यह पारी इसलिए भी अहम है क्योंकि वह रेड-बॉल क्रिकेट में अपनी जगह फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. दलीप ट्रॉफी फाइनल में कप्तान के तौर पर उनका यह प्रदर्शन ईस्ट जोन के लिए भी बेहद अहम रहा.

कुमार कुशाग्र के साथ 144 रन की नाबाद साझेदारी

ईस्ट जोन ने एक समय अपने कुछ विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने पारी संभाल ली. दोनों ने मिलकर सिर्फ 26.4 ओवर में 144 रन की नाबाद साझेदारी की. स्टंप्स तक कुशाग्र 63 रन बना चुके थे. इस साझेदारी की वजह से ईस्ट जोन पहले दिन ही बड़े स्कोर की तरफ बढ़ गया और साउथ जोन के गेंदबाजों को कोई और सफलता नहीं मिली.

ईश्वरन और शिखर मोहन ने भी जमाए रन

ईस्ट जोन को शुरुआत में अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने अच्छी शुरुआत दी. ईश्वरन ने 72 रन बनाए, जबकि सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद शिखर मोहन ने 85 रन की अहम पारी खेली. इन पारियों ने ईस्ट जोन को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

इसे भी पढ़े- Ishan Kishan Duleep Trophy 2026 final: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में जड़ा शतक, क्या अब होगी टेस्ट टीम में वापसी?

Day 1 पर ईस्ट जोन का दबदबा

पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईस्ट जोन 385/4 पर है. ईशान किशन और कुमार कुशाग्र क्रीज पर मौजूद हैं. अब दूसरे दिन ईस्ट जोन की कोशिश स्कोर को और बड़ा करने की होगी, जबकि साउथ जोन को शुरुआती विकेट लेकर मैच में वापसी करनी होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola