बाप रे बाप! नहीं देख पाएंगे ईशान और उनकी गर्लफ्रेंड का ये वीडियो, आंखें मूंद लेंगे उतनी हॉट है

Updated:
विज्ञापन

ईशान किशन के साथ अदिति हुंडिया

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ishan Kishan Aditi Hundia Video: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. इस शानदार जीत के बाद ईशान किशन अपनी तेज बल्लेबाजी और गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ वायरल हो रहे एक खास वीडियो के कारण इंटरनेट पर छाए हुए हैं.

विज्ञापन

Ishan Kishan Aditi Hundia Video: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) अपने नाम कर लिया है. इस जीत के बाद युवा बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं. वह अपने शानदार खेल के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी इंटरनेट पर छाए हुए हैं. वर्ल्ड कप फाइनल के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशान अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया (Aditi Hundia) के साथ मैदान पर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मैदान पर दिखा ईशान और अदिति का खास पल 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद ईशान किशन अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया के साथ मैदान पर जश्न मनाते दिखे. इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो अदिति के खास रिएक्शन की वजह से वायरल हो रहा है. वीडियो में अदिति बेहद प्यार से ईशान की ओर देखती हैं और मुस्कुराते हुए कुछ कहती हैं. उन्होंने क्या कहा यह आवाज साफ नहीं है, लेकिन उनकी हल्की मुस्कान और इशारों ने वीडियो को बेहद खास बना दिया है.

इंस्टाग्राम पर लाखों लोगों ने देखा वीडियो 

ईशान और अदिति के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @apnaa.tejass नाम के अकाउंट ने शेयर किया है. यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया. इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 45 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा हजारों लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है और इसे लगातार शेयर भी किया जा रहा है.

कमेंट बॉक्स में फैंस लुटा रहे प्यार 

सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस ईशान और अदिति की जोड़ी को खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग लगातार अपने मैसेज लिख रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा ‘वाओ रिएक्शन’. वहीं एक दूसरे यूजर ने दोनों को ‘माई क्यूटिज’ कहा है. इसके अलावा भी ढेरों फैंस इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं.

फाइनल मैच में ईशान का तूफान 

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में ईशान किशन ने बल्ले से भी कमाल किया. उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की तेज पारी खेली. अपनी इस पारी में ईशान ने 4 चौके और 4 बड़े छक्के लगाए. उन्होंने 216 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. ईशान की इसी तेज पारी की मदद से टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने 255 रन का बड़ा टारगेट रखा और 96 रन से जीत हासिल की.

ये भी पढ़ें-

माहिका का डांस देकर माथा पकड़ लेंगे आप

सोशल मीडिया नहीं… टीम इंडिया की जीत के बाद कुछ ऐसे गंभीर ने दिया ट्रोलर्स को जवाब

टीम इंडिया बनी चैंपियन, जीत की खुशी में झूम उठा अफगानिस्तान, काबुल की सड़कों पर जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola