Anjum Chopra on Smriti Mandhana: स्मृति मंधाना के आउट होने पर अंजुम चोपड़ा की टिप्पणी वायरल, फैंस ने क्यों किया बचाव?

Updated:
विज्ञापन

स्मृति मंधाना और अंजुम चोपड़ा (एक्स)

महिला एशिया कप में भारत की जीत के बावजूद अंजुम चोपड़ा की स्मृति मंधाना पर टिप्पणी वायरल हो गई. जानें क्यों फैंस नाराज हैं.

विज्ञापन

Anjum Chopra on Smriti Mandhana: भारत ने महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया, लेकिन मैच के बाद स्मृति मंधाना को लेकर अंजुम चोपड़ा की टिप्पणी चर्चा में आ गई. कमेंट्री के दौरान चोपड़ा ने 56 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के तीन विकेट जल्दी गिरने पर सवाल उठाए और बल्लेबाजों के आउट होने के तरीके को चिंता का विषय बताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मंधाना का बचाव किया.

विज्ञापन

अंजुम चोपड़ा ने क्या कहा?

भारत ने 56 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 रन तक शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना के विकेट गंवा दिए थे. इस पर अंजुम चोपड़ा ने कहा कि

छोटे लक्ष्य में तीन विकेट गिरना बड़ी चिंता नहीं है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज किन गेंदों पर और किस तरह के शॉट खेलकर आउट हो रहे हैं, इस पर ध्यान देने की जरूरत है.

इसे भी पढ़े- Ishan Kishan Duleep Trophy 2026 final: ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल में जड़ा शतक, क्या अब होगी टेस्ट टीम में वापसी?

पहली गेंद पर मंधाना को मिला था जीवनदान

स्मृति मंधाना को पाकिस्तान के खिलाफ पहली ही गेंद पर जीवनदान मिला था. सदिया इकबाल की गेंद उनके बल्ले के बाहरी किनारे के बेहद करीब से निकली और आवाज भी आई. पाकिस्तान ने कैच की अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया। मंधाना को खुद भी लगा था कि वह आउट हो गई हैं. हालांकि, वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सकीं. फातिमा सना ने उन्हें 11 गेंदों पर 9 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू कर दिया.

फैंस ने मंधाना का रिकॉर्ड याद दिलाया

चोपड़ा की टिप्पणी के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर मंधाना का बचाव किया. उनका कहना था कि पाकिस्तान के खिलाफ एक छोटी पारी से भारतीय ओपनर के हालिया प्रदर्शन को नहीं आंका जा सकता. इससे पहले हांगकांग के खिलाफ मंधाना ने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली थी. उन्होंने इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए. इस प्रदर्शन के दौरान मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था.


अंजुम चोपड़ा के बयान पर कमेंट्स, एक्स
अंजुम चोपड़ा के बयान पर कमेंट्स, एक्स

इसे भी पढ़े- Smriti Mandhana three format centuries: स्मृति मंधाना से पहले किन भारतीय खिलाड़ियों ने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाए? देखें पूरी लिस्ट

पाकिस्तान 55 रन पर ढेर, भारत सेमीफाइनल में

पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 रन पर ऑलआउट हो गई, जो उसका महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्कोर है. भारत की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट चटकाए. भारत ने 56 रन का लक्ष्य 8.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ भारत ग्रुप ए में 6 अंकों के साथ टॉप पर रहा और बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल में पहुंच गया. भारत का नेट रन रेट +5.471 रहा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola